सहारनपुर मे एक लाख का ईनामिया बदमाश इमरान मुठभेड मे ढेर

Spread the love

बदमाश की पहचान शामली निवासी इमरान के रूप में हुई जो एक लाख का ईनामी बदमाश था। वह वेस्ट यूपी के कईं जिलों सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लूट और डकैती जैसी घटनाओं में शामिल था।

बदमाश इमरान के खिलाफ सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लूट और डकैती के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर में गागलहेड़ी के इंस्पेक्टर परवेश शर्मा के बाएं हाथ में गोली लगी है। थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। इंस्पेक्टर और दरोगा का इलाज कराया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को इमरान के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल, 18 खोखे और 10 कारतूस मिले। गागागलहेड़ी थानाक्षेत्र से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई।