बाल संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते

Spread the love

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक संजीव तिवारी मय स्टाफ कोटा रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में एक नाबालिग बालक निराश्रित अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस सिंह, आयु 17 वर्ष, निवासी कोटा (राजस्थान) बताया। बालक ने यह भी बताया कि वह 03 अक्टूबर 2025 को अपने घर से बिना बताए निकल आया था।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालक को तत्काल आरपीएफ पोस्ट कोटा लाया गया, जहाँ उसे सुरक्षित रखा गया तथा चाइल्डलाइन कोटा (1098) को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर चाइल्डलाइन कोटा के केस वर्कर श्री रितेश कुमार महावर रेसुब पोस्ट कोटा पहुंचे। उपस्थित गवाहों के समक्ष बालक को पाक-साफ़ हालत में सुपुर्दगीनामे के तहत विधिवत चाइल्डलाइन कोटा को सौंपा गया।