पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 6 बजे लहचूरा थाना काे सूचना मिली की चकारा ग्राम में रहने वाले 8 वर्षीय बालक मुकेश के घर से दोपहर करीब 12 बजे से गायब है। इस सूचना पर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस की टीम के साथ माैके पर पहुंची। उन्हाेंने ग्रामीणों संग बालक की तलाश पुलिस टीम के साथ शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद घर के ही भूसे वाले कमरे से मासूम का शव बरामद हाे गया। इस जानकारी पर वह भी घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह और कोतवाल विद्यासागर सिंह भी पहुंच गए और फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलित किये गए।
रहस्यमयी ढंग से गायब 8 वर्षीय बालक का शव भूसे के कमरे में मिला, एक हिरासत में
