जींद : रेलवे पुलिस ने यात्रियों को साइबर ठगी के प्रति किया जागरूक

Spread the love

अब अज्ञात लोग मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजकर कई तरह के प्रलोभन देंगे। सामान खरीदने पर छूट देने के भी मैसेज भेजेंगे। इसलिए यह सभी फर्जी मैसेज हैं। यह सब ठगने के तरीके हैं। इसके अलावा उन्होंने यात्रियों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि पौधे लगाओगे तो आने वाली पीढिय़ां हमें याद करेंगी। वहीं उन्होंने यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि हमारी लापरवाही से ही दुर्घटनाएं होती हैं। यदि हम यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएंगे तो दुर्घटना होने की आशंका बिल्कुल खत्म हो जाती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिला की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया और उन्हें उनके अधिकारियों के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जितेंद्र, सिपाही पवन, महिला कर्मचारी मुकेश भी मौजूद रही।