धार्मिक अनुष्ठान बंगाल से आए पंडित सुभ चक्रवती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक संस्था के अध्यक्ष बहादुर बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, भास्कर बिष्ट, विकास वर्मा, अमन महाजन, यश शर्मा सहित कई अन्य लोगों का सहयोग रहा। इस दौरान नयना देवी मंदिर में सजी देवी दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश एवं उनके भाई कार्तिकेय की सुंदर मूर्तियों के दर्शनार्थ श्रद्धालु भी लगातार पहुंचते रहे।
दुर्गा पूजा महोत्सव में महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ
