धमतरी बंगाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस दुर्गोत्सव की शुरुआत 28 सितम्बर को दुर्गा षष्ठी पूजा से हुई। 29 सितम्बर को महासप्तमी पूजा सम्पन्न हुई। 30 सितम्बर मंगलवार को सुबह 8.25 बजे महाअष्टमी पूजा होगी। संधि पूजा दोपहर सवा एक बजे से प्रारंभ होगी, इसके बाद पौने दो बजे बलिदान और दोपहर दो बजे पूजा का समापन किया जाएगा। एक अक्टूबर बुधवार को सुबह 8.25 बजे महानवमी पूजा और 10 बजे हवन का आयोजन होगा। वहीं दो अक्टूबर गुरुवार को महादशमी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजा पश्चात सुबह 11 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, शाम सात बजे आरती तथा साढ़े सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महाराणा रिसार्ट में बंगाली दुर्गोत्सव प्रारंभ, मंगलवार को होगी संधि पूजा
