दमोहः कर्नाटक में फंसे हुए नागरिकों की सकुशल वापसी हेतु जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई

Spread the love

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोहड़ तहसील तेंदूखेड़ा के कुछ नागरिक कर्नाटक राज्य के बीजापुर जिले के ग्राम डाबरी में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। जिला प्रशासन को जैसे ही इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई, त्वरित रूप से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई हैं। कलेक्टर कोचर ने बताया इन नागरिकों से संपर्क स्थापित हो चुका है और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएँ प्रारंभ कर दी गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा भी इन नागरिकों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जा चुकी है।