अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Spread the love

महिला आसमानी रंग का सलवार और सूट फहनी हुई है। दोनों हाथ में पतला जैसा बाला भी है। उसकी ओढ़नी बांध के उपर पड़ा हुआ मिला। महिला का शव पानी में फ़ूल गया है। जिसके कारण उसका चेहरा ठीक से पहचान नहीं हो पा रहा है। गांव के किसान जब अपने खेत देखने के लिए गए तो बांध के पास से काफी दुर्गंध आ रहा था।

नजदीक जाकर जब किसान ने देखा तो एक महिला का शव पानी में फ़ूल कर तैर रहा था। इसके बाद ग्रामीण ने सनोखर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।