मुख्यमंत्री ने आरआर स्पोर्टिंग क्लब और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का किया उद्घाटन

Spread the love

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्त काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का पावन त्योहार मना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडेय, मनोज पांडेय, विक्की यादव सहित समिति के अन्य लोग मौजूद थे।