मासूम से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

घटना 21 सितंबर की है। कोतवाली लक्सर में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि राजकुमार पुत्र बिनारसी ने उसकी 5 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की तत्काल जांच कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर जांच उपनिरीक्षक दीपक चौधरी व महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को सौंपी और आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें।