कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक और डीजे की धुन पर एक से एक गीत संगीत, लोगों को झूमने को विवश कर दिया। सबों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया।
इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष सीमांतनी साहु ने बताया कि कार्यक्रम में डांस फ्लोर की विशेष व्यवस्था की गई थी। ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित और आनंदपूर्वक नृत्य कर सकें। इसके अलावा क्लब के सदस्यों ने विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और रोचक और यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-जोल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था की सराहना की। क्लब ने इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
मेकॉन एवं सेल के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए यह आयोजन विशेष रूप से तैयार किया गया था।
इस अवसर पर न केवल कर्मचारियों बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
