पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान रामाधार सिंह (20) और राकेश कुमार चौधरी (22) बताई। दोनों नावाबाजार के रजदीरिया के रहने वाले हैं। चालक रामाधार के पास बाइक का कोई कागजात नहीं था। पूछताछ में रामाधार ने बताया कि उसने यह बाइक कर्मा पूजा से दो दिन पहले राकेश से 12 हजार रुपए में खरीदी थी।
राकेश ने बताया कि उसने यह बाइक अपने ममेरे भाई राजा चौधरी से डेढ़ साल पहले 13 हजार रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने राजा चौधरी को बुलाया। राजा ने स्वीकार किया कि यह बाइक चोरी की है, जिसे उसने विकास भुइयां से खरीदा था। जांच में पता चला कि बाइक में दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगी हुई है।
पुलिस ने रामाधार सिंह, राकेश कुमार चौधरी और राजा चौधरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। राजा चौधरी ग्राम रत्ननाग थाना पांडु जिला पलामू का निवासी है।
