आज बुधवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका सूरजपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किये गए जिसमे प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, नगर पालिका परिषद् सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, अजय अग्रवाल, प्रमोद तायल, शशिकांत गर्ग, शशिकिरण, सरोज साहू, श्रीमणि देवमुनिया साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा वार्ड क्रमांक 07 में नगर चौपाटी में श्रमदान किया गया एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुसुमलता रजवाड़े एवं अन्य पार्षदगणों द्वारा, स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का शुभारंभ कचरा वाहनों को हरी झंड़ी दिखा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों तथा कमांडो का स्वास्थ परीक्षण किया गया।
मुख्या नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला एवं जिला समन्वयक अजय वर्मा ने बताया कि, ’स्वच्छता ही सेवा-2025’ अभियान के तहत आगामी दिवसो में स्कूलों में स्वच्छता रंगोली का आयोजन, वृक्षारोपण, तालाबों कि सफाई, सामुदायिक / सार्वजानिक शौचालयों कि सफाई, स्वक्षता लक्षित इकाई में आम नागरिको द्वारा श्रमदान आदि का आयोजन किये जायेगा।
