पशु वधशाला को मंत्री ने दी क्लीनचीट

Spread the love

मंत्री रेणु देवी जोकीहाट के सोहन्दर हाट में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए अररिया पहुंची।बाद में मंत्री रेणु देवी ने पत्रकारों से भी बात की।

मंत्री रेणु देवी ने सवाल के जवाब में सिमराहा थाना क्षेत्र के हलहलिया में चल रहे पशु वधशाला को क्लीन चिट दिया और कहा कि पशु वधशाला नियम के अनुकूल चल रहा है।किसी तरह की कोई शिकायत पशु वधशाला को लेकर नहीं है।उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पशु वधशाला की जांच कराई गई थी,जिसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पशु वधशाला को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाती है।मवेशी तस्करी के मामले पर पशुपालन विभाग के मंत्री रेणु देवी ने कहा कि विभाग के द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के पालन को लेकर कमिटी गठित है,जो समय समय पर पूरे बिहार में जांच करती है और कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के दौरान पशु क्रूरता के मामले सामने आने पर कार्रवाई भी करती है।पशु वधशाला को लेकर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही।