लौहनगरी को भयमुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी भाजपा : ओझा

Spread the love

इसके अगले ही दिन, गुरुवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास दिन के उजाले में व्यवसायी साकेत अग्रवाल से अपराधियों ने बंदूक के दम पर 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर भाजपा ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। सोनारी में वर्धमान ज्वेलर्स में हुई लाखों की लूट और बिष्टुपुर में व्यवसायी से 30 लाख की लूट साबित करती है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों के आगे पूरी नतमस्तक हो गया है। यह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि एक औद्योगिक नगरी, जो देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, वहां व्यापारी और आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई और जान की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन संघर्ष कर रहे हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की वारदातें पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में मशगूल है।

सुधांशु ओझा ने राज्‍य सरकार से मांग करते हुए दोनों घटनाओं के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ही अपराध पर नियंत्रण नहीं किया, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर जनता का साथ लेकर इस अराजकता के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी। ओझा ने कहा कि भाजपा लौहनगरी को भयमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।