राममंदिर चढ़ावा चोरी पर आज 2 FIR हो सकती हैं:SIT, DM-SSP के साथ मंदिर पहुंची, कल 42 संदिग्ध से की थी पूछताछ

Spread the love

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को दूसरे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच के लिए पहुंची। पहले दिन टीम ने ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। आज यानी मंगलवार को इस मामले में दो FIR दर्ज हो सकती हैं। पहली FIR यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला और दूसरी धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे करा सकते हैं। संतोष दुबे ने थाने में शिकायत दे दी है। वहीं, शरद शुक्ला ने भास्कर रिपोर्टर से कहा- चढ़ावा चोरी मामले में आज रामजन्म भूमि थाने में एप्लिकेशन देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। ताकि एक भी दोषी बचने न पाए। SIT का सवाल- कर्मचारियों की जाते वक्त जांच होती थी या नहीं?
सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से अब तक की जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों से एसआईटी ने यह भी पूछा कि कर्मचारियों की मंदिर से बाहर जाते वक्त चेकिंग होती थी या नहीं। जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों के मंदिर परिसर में प्रवेश के समय तो चेकिंग की जाती थी, लेकिन बाहर निकलते वक्त तलाशी नहीं होती थी। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…