झज्जर में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग:2 राउंड फायर किए, बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाश; खोल बरामद

Spread the love

झज्जर शहर की लालचंद कॉलोनी में मंगलवार शाम उस समय दहशत फैल गई जब पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शक्ति मेडिकोज पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक हरीश और अनिल को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। हालांकि, फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन दिनदहाड़े रिहायशी कॉलोनी के बीच हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम शुभम और एसीपी शमशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर कैद हुई बताई जा रही है। डीसीपी बोले-सभी पहलुओं पर काम कर रही पुलिस डीसीपी शुभम ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश, लेनदेन और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।