गुरुग्राम में यामाहा- R15 स्पोर्टस बाइक चोरी:पैदल आए युवकों ने डेढ़ मिनट में तोड़ा लॉक; CCTV में जाते हुए दिखे

Spread the love

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी में पैदल आए दो युवक यामाहा R15 स्पोर्ट्स बाइक चोरी करके ले गए। आरोपियों ने एक मिनट में बाइक का लॉक तोड़ दिया और दो मिनट से भी कम समय में चोरी की इस वारदात को अंजाम देकर बाइक ले उड़े। बाइक चोरी करने आए युवक सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। इससे लोगों को अपने वाहन की सुरक्षा का डर बना हुआ है। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस में दी शिकायत में मनीष ने बताया कि शनिवार शाम को उसने अपनी स्पोर्ट्स बाइक शाम के वक्त घर के बाद खड़ी की थी। ठंड होने के कारण वे जल्दी खाना खाकर सो गए। सुबह जब उठे तो उसे बाइक दिखाई नहीं दी। आसपास तलाश करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला करीब 11 बजे चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर गली में खड़ी एक महंगी स्पोर्ट्स बाइक चुरा ली। सर्दियों में चोर ज्यादा सक्रिय सर्दियों की लंबी और ठंडी रातें चोरों के लिए सुनहरा मौका बन रही हैं। जैसे-जैसे शाम ढलते ही सड़कें सुनसान हो जाती हैं, वैसे-वैसे वाहन चोरियां बढ़ती जा रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में आए दिन दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में अपने वाहन को लेकर चिंता बन रही है। लोग कह रहे हैं कि पुलिस पेट्रोलिंग तो करती है, लेकिन चोर इतने शातिर हैं कि खुलेआम वारदात कर फरार हो जाते हैं। युवाओं में आर 15 का क्रेज है चोरी हुई बाइक यामाहा R15 है, जो ढाई लाख रुपए तक ऑन रोड पड़ती है। यह बाइक युवाओं में काफी लोकप्रिय है और इसकी स्पोर्टी लुक व परफॉर्मेंस के कारण इसकी कीमत री सेल बाजार में काफी ऊंची होती है। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी बाइक मालिक मनीष ने बताया कि वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि दो युवक पैदल ही गली से आते हैं अ और बाइक को लेकर फरार होते हैं। उन्होंने तुरंत न्यू कॉलोनी थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जल्द ही चोरों तक पहुंचेगी और उनकी बाइक बरामद हो जाएगी। पुलिस जांच कर रही न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को अरेस्ट करके बाइक बरामद कर ली जाएगी। चोरियां रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और नाइट पेट्रोलिंग को और सख्त किया गया है।