हरियाणा के नारनौल में बाइक पर सवार होकर आए दो युवाओं ने एक दुकानदार का उसकी दुकान से गल्ला चुरा लिया। चोरी की यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार के अनुसार उसके गल्ले में करीब 14 हजार रुपए थे। वहीं इसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस में भी दी है। शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर शास्त्री नगर के नजदीक रामशरण नामक व्यक्ति ने खल बिनौले की दुकान की हुई है। बीते कल आठ जनवरी को वह अपनी दुकान से कुछ देर के लिए लघु शंका आदि करने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इनमें से एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा रहा तथा दूसरा दुकान के अंदर चला गया। बाइक पर बैठकर भागे इसके बाद वह दुकान से गल्ला उठाकर लाया। बाइक पर सवार युवक ने फटाफट बाइक स्टार्ट की तथा दूसरा उस पर बैठकर भाग गया। जब दुकानदार वापस दुकान पर आया तो उसको दुकान का गल्ला गायब मिला। गल्ला दुकान में नहीं देख उसके होश उड़ गए। इस पर उसने आसपास दुकानदारों को इस बारे में बताया तथा पूछताछ की। सीसीटीवी में दिखे आसपास किसी से कुछ पता नहीं चलने पर उसने सीसीटीवी चेक किया। सीसीटीवी चेक करने पर उसको दो युवक बाइक पर आते तथा एक युवक के दुकान के अंदर जाने तथा गल्ला ले जाता दिखाई दिए। जिसके बाद उसने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
नारनौल में दुकान से युवकों ने उठाया गल्ला, VIDEO:खल- बिनौला दुकानदार लघु शंका को गया था; बाइक पर दिखे 2 युवक
