एसआईआर के खिलाफ दिल्ली में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

Spread the love

यह विरोध प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन को अधिक समय तक चलने नहीं दिया और करीब एक बजे सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें दो बसों में भरकर मौके से ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए जानबूझकर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं ताकि चुनाव में गड़बड़ी की जा सके।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत अब तक बिहार की वोटर लिस्ट से लगभग 65 लाख नाम हटा दिए गए हैं। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने हटाए गए नामों की विस्तृत जानकारी मांगी है।