यूपी पुलिस को आज से 60,244 सिपाही मिल गए हैं। प्रदेशभर के 112 ट्रेनिंग सेंटरों पर पासिंग आउट परेड चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परेड के दौरान महिला जवानों की सलामी ली। इसके बाद खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा- यूनिफॉर्म की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन होता है। प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, बाद में उतना कम खून बहाने की नौबत आएगी। बेटियों ने जिस अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। योगी ने कहा- आज यूपी पुलिस देश की बेहतरीन पुलिस बल है। 2017 में प्रशिक्षण की क्षमता मात्र 3 हजार थी। 60 हजार का प्रशिक्षण यूपी के केंद्रों में ही किया गया है। थ्री-नॉट-थ्री के बजाय इंसास राइफल से प्रशिक्षण दिया गया। पासिंग आउट परेड की तस्वीरें- जानिए पूरी भर्ती प्रक्रिया पासिंग आउट परेड के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
योगी ने परेड में महिला जवानों की सलामी ली:यूपी पुलिस को 60 हजार सिपाही मिले, खुली जिप्सी में CM ने निरीक्षण किया
