योगी बोले- बच्चों को स्मार्टफोन देना अपराध:जिद्दी बनते जा रहे, हमें रवि किशन की नकल नहीं करनी

Spread the love

‘दुधमुंहे बच्चे को स्मार्टफोन पकड़ाना अपराध है। ये अपराध मत कीजिए। स्मार्टफोन बच्चों को देंगे तो वह जिद्दी हो जाएगा। डिप्रेशन का शिकार हो जाएगा। जब भी यात्रा पर हों तो स्मार्टफोन साइलेंट कर दीजिए। सड़क हादसे हो रहे हैं। पूरा परिवार खत्म हो रहा है। मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए अनजान लोगों पर भरोसा न करें। ऐसा करते हैं तो साइबर ठगी का शिकार बनते हैं। जब शॉर्टकट से पैसा कमाना चाहते हैं तो डिजिटल अरेस्ट होते हैं।’ यह बात सीएम योगी ने गोरखपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान योगी ने सांसद रविकिशन की चुटकी भी ली। कहा- रवि किशन की नकल नहीं करनी। रवि किशन और कालीबाड़ी के बाबा की फिल्म आ रही है। शूटिंग कहां होगी, मैं नहीं जानता। लेकिन मैं चाहूंगा कि ये फिल्म यूपी में न करना, यूपी के बाहर ही करना। काली बाड़ी के बाबा की चुटकी लेते हुए योगी ने कहा कि कब लखनऊ जाकर गोरखपुर आ जाते हैं। और जब सोशल मीडिया पर फोटो डालते गईं, तब मुझे पता चलता है कि पूरी जजमानी करके आ गए। 3 तस्वीरें देखिए… गोरखपुर महोत्सव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…