हरियाणा के यमुनानगर में उत्तर प्रदेश की 30 वर्षीय महिला उमा की गर्दन काटकर हत्या करने के आरोपी उसके प्रेमी बिलाल के चार दिन के पुलिस रिमांड का आज आखिरी दिन है। रिमांड के दौरान बिलाल से अब तक कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं। रिमांड का आज आखिरी दिन है और आरोपी को शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने रिमांड के दौरान उमा का कटा हुआ सिर, हत्या में प्रयुक्त छुरा (मीट काटने वाला), स्विफ्ट कार, उमा के कपड़े और आरोपी के पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में बिलाल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनमें हत्या से पहले रोमांस के बहाने उमा के कपड़े उतरवाना और मोबाइल फॉर्मेट करना शामिल है। घटना का सिलसिला: अंतरजातीय प्रेम का खौफनाक अंत उमा, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के हलालपुर गांव की रहने वाली थी। वह पहले से शादीशुदा थीं और एक 8 वर्षीय बेटे की मां थी। करीब 13 साल पहले घरवालों के खिलाफ गांव के ही दिव्यांग जोनी नाम के युवक के साथ लव मैरिज की। इस शादी से उसे आठ साल का बेटा था। करीब दो साल पहले वह पति से अलग होकर अकेले सहारनपुर की गंगोत्री कॉलोनी में रहने लगीं। यहां उनकी मुलाकात टैक्सी ड्राइवर बिलाल से हुई, जो सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव का रहने वाला है। दोनों दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उमा का पूरा खर्च बिलाल ही उठाता था। हत्या से पहले बिलाल और उमा के बीच हुआ झगड़ा बिलाल के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। जब परिवार ने बिलाल के लिए लंढौरा (उत्तर प्रदेश) की एक युवती से निकाह तय किया, तो उमा ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। निकाह की तारीख 14 दिसंबर तय थी। हत्या से एक सप्ताह पहले दोनों के बीच इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ। बिलाल को डर था कि उमा उसके घर जाकर परिवार को सब बता देगी, जिससे निकाह टूट जाएगा। हत्या की रोंगटे खड़े करने वाली रणनीति 6 दिसंबर (शनिवार) शाम करीब 6 बजे बिलाल ने उमा को “सरप्राइज घूमने” के बहाने सहारनपुर से अपनी दोस्त की स्विफ्ट कार (यूपी नंबर) में बिठाया। उमा ने बड़े चाव से काले-सफेद धारीदार सलवार-कमीज, काली जैकेट और लाल शॉल पहनी। पहले बिलाल ने कार हिमाचल के पांवटा साहिब की ओर मोड़ी, जहां होटल रूम बुक करने की कोशिश की, लेकिन पर्यटकों की भीड़ के कारण प्लान बदला। फिर कलेसर नेशनल पार्क होते हुए यमुनानगर पहुंचा। करीब 100 किलोमीटर सड़क पर घुमाने के बाद प्रतापनगर के बहादुरपुर गांव के पास कार रोकी। रोमांस के बहाने उतरवाए कपड़े, फिर घोटा गला रोमांस के बहाने बिलाल ने उमा के अंडरगारमेंट्स को छोड़कर सारे कपड़े उतरवाए। फिर पिछली सीट पर जाकर सीट बेल्ट से गला घोंट दिया। उमा को बचने का मौका नहीं मिला। मौत के बाद बिलाल ने घर से लाया मीट काटने वाला चाकू इस्तेमाल कर गर्दन काट ली, ताकि शिनाख्त न हो सके। नग्न शव को पॉपुलर की नर्सरी में फेंक दिया, जबकि कटा सिर पॉलीथीन में लपेटकर अगली सीट पर रखा। कपड़े और सिर को 12 किलोमीटर दूर हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर कलेसर जंगल की लालढांग खाई में फेंक दिया, सोचकर कि जंगली जानवर खा लेंगे। रात करीब 11:30 बजे बिलाल सहारनपुर लौटा, मोबाइल फॉर्मेट कर उमा की फोटो, वीडियो और मैसेज डिलीट कर दिए, फिर निकाह की शॉपिंग में जुट गया। अज्ञात मानकर किया अंतिम संस्कार 7 दिसंबर को नर्सरी में सिर कटा नग्न शव मिला। सिर न होने से शिनाख्त मुश्किल हुई और 12 दिसंबर को अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई; मौत गला घोंटने से हुई। विसरा और सीमेन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने कैसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री? पुलिस ने एसआईटी गठित की। सीसीटीवी फुटेज से यूपी नंबर वाली स्विफ्ट कार (एलॉय व्हील में लाइट लगी) का सुराग मिला, जो अराइयांवाला टाइल फैक्ट्री (11:34 बजे) और हथिनीकुंड बैराज (11:40 बजे) पर कैद हुई। मोबाइल लोकेशन और नंबर डंप से संदिग्धों की पूछताछ हुई। 14 दिसंबर को बिलाल की शादी थी, जिससे एक दिन पहले 13 दिसंबर को यमुनानगर पुलिस बिलाल के घर पहुंची और उसे शादी के माहौल में गिरफ्तार किया। बिलाल निकाह रद्द हो गया। 14 दिसंबर को बिलाल की निशानदेही पर लालढांग खाई से उमा का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। पिता बोले: हमारे लिए पहले ही मर चुकी थी रिमांड में बिलाल ने कबूला कि हत्या “परफेक्ट लोकेशन” तलाशने के लिए 100 किमी कार चलाई। उमा का आई-कार्ड और अन्य सबूत भी बरामद। पुलिस ने उमा के पिता पवन और भाई से डीएनए सैंपल लिए। पिता ने कहा, “उमा 13 साल पहले घर भागने पर ही हमारे लिए मर चुकी थी।” परिजनों ने सिर का संस्कार कर दिया, लेकिन भावुकता नहीं दिखाई। हिंदू संगठनों के पहुंचने पर उन्होंने बखेड़ा न करने की बात कही। रिमांड समाप्त, कोर्ट में पेशी आज बुधवार को बिलाल के रिमांड का चौथा और आखिरी दिन है। क्राइम ब्रांच-2 इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बिलाल से बारीकी से पूछताछ हो चुकी है। सभी प्रमुख सबूत बरामद हो चुके हैं, लेकिन जांच जारी है। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा, केस मजबूत है; आरोपी को सख्त सजा दिलाएंगे।
यमुनानगर हिंदू युवती का गला काटकर मर्डर:प्रेमी के रिमांड का आज आखिरी दिन; सिर, छूरा, गाड़ी और कपड़े कराए बरामद
