दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में मात्र 9 माह में पानी बिलों का सरचार्ज माफ करने, जी.एस.टी. रिफंड देने, नई डी.टी.सी. बसें लाने एवं पिंक टिकट योजना को बेहतर करने, 75 से अधिक आरोग्य मंदिर बनाने एवं वृद्ध असाहय पेंशन की संख्या बढ़ाने जैसे सराहनीय कदम उठाने से राज्य सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और महिलाओं को भी विश्वास है कि शीघ्र ही उन्हें भी भत्ता मिलने लगेगा।
सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली एवं देश की राजनीति में अप्रासंगिक हो गई है और कांग्रेस का उपचुनाव में सारा प्रचार-प्रसार केवल पत्रकार वार्ता तक सीमित है, वार्ड स्तर पर अधिकांश कांग्रेस प्रत्याशी दिखाई ही नही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक पत्रकार वार्ता करके भाजपा के महिला भत्ता देने के वादे को मजाक बताना केवल खुद को प्रासंगिक बनाने का प्रयास है पर इससे उनको चुनाव में कोई लाभ नही मिलेगा। सचदेवा ने कहा कि महिलाएं जानती है कि दिल्ली सरकार महिला भत्ता देने को कटिबद्ध है और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाना और वर्तमान उपचुनाव में 12 में से 8 वार्ड में महिला प्रत्याशी उतारना इसका प्रमाण है।
