सिटी ऑफ लव को लगी किसकी नजर? बढ़ती जा रहीं पति-पत्नी में दूरियां, क्या दून से गायब हो रहा प्यार?

Spread the love

Dehradun News : उत्तराखंड के सिटी ऑफ लव को क्या किसी की नजर लग गई है? कभी रिटायर्ड लोगों के सुकून और नए जोड़ों के रोमांस के लिए मशहूर रहे देहरादून में अब फैमिली कोर्ट के चक्कर काटते जोड़ों की कतारें लंबी होती जा रही हैं. यहां जो घरेलू झगड़े और तलाक के मामले पहले सिर्फ 3 प्रतिशत हुआ करते थे, वे आज उछलकर 26 फीसदी तक पहुंच गए हैं. ‘सात जन्मों का साथ’ अब चंद साल भी नहीं चल पा रहा. लोकल 18 ने इस बारे में देहरादून के मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकुल शर्मा से बात की.