पुलिस बुलाने पर पिता ने बेटी का गला काटा:सोनीपत में 2 साल पहले युवक के संपर्क में आई, लव मैरिज की जिद में हत्या

Spread the love

हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में चीनू हत्याकांड में खुलासा हुआ है। चीनू 2 साल से एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी। परिवार इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था। रविवार को घर में इसी बात पर झगड़ा हुआ। चीनू ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस भी बुलाई, लेकिन मां ने मेन गेट ही बंद कर दिया। बाहर पुलिस को देखकर चीनू के पिता भड़क गए। उसने चाकू से उसका गला काट दिया। जब पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई तो अंदर चीनू का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने चीनू के पिता और भाई को हिरासत में ले रखा है। दोनों से पूछताछ जारी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
पिता और भाई को हिरासत में लिया घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। अभी युवती का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है।