यूपी में बिगड़ा मौसम, लखनऊ-अयोध्या में आंधी-बारिश:26 शहरों में अलर्ट, 40 की रफ्तार से हवा चलेगी; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Spread the love

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ-अयोध्या में रविवार तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 किमी. की रफ्तार से हवा चलेगी। कुठ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंट) एक्टिव हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार है। बारिश से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ललितपुर-कुशीनगर में बारिश हुई। झांसी समेत 5 जिलों में आंधी चली। 43.6 डिग्री के साथ जालौन सबसे गर्म शहर रहा। 5 दिन में पारा 4°C तक लुढ़क गया है। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिजनौर में पारा सबसे कम 18.4°C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में 4 दिनों में ज्यादातर शहरों में बारिश हुई है। आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे महीने की बात करें तो मई में सामान्य से अधिक बारिश होगी। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। मौसम की तस्वीरें- इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात और आसपास के इलाके। आपके शहर में मौसम कैसा है, मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-