सुकृत वन रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि चौखड़ा गांव निवासी कृष्णानंद के तालाब में गुरुवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तालाब में अधिक पानी होने के कारण वह वापस लौट गया।
शुक्रवार सुबह फिर वही मगरमच्छ तालाब से निकलकर किनारे आ बैठा। इस बार ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और वन विभाग को सूचित किया। हिमांशु ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से डोगरिया बांध में छोड़ दिया गया है।
