नूंह में दो पक्षों के झगड़े में पथराव का VIDEO:दबंगों का पंचायती रास्ते पर कब्जा, 20 घरों की आवाजाही रुकी

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के डिंगर हेड़ी गांव में पंचायती रास्ते पर अवैध कब्ज़ा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जहां दोनों पक्षों में पथराव हुआ, वहीं जमकर लाठी डंडे भी चले। छतों से हुए पथराव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस झगड़े के पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते पर किया अवैध कब्ज़ा पुलिस को दी शिकायत में मुश्ताक पुत्र इस्लाम निवासी डिंगर हेडी ने बताया कि उनके पड़ोस में शमीम पुत्र रूजदार का मकान है। उनके मकान के सामने पंचायत का रास्ता है। रास्ते से पिछले कई दशकों से लोगों की आवाजाही है। करीब 20 घरों का परिवार यहां से निकलता है। 18 नवंबर को शमीम के परिवार के लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी। तीन लोगों को आई चोट पीड़ित ने बताया कि जब शमीम के परिवार के लोगों से कब्जा खाली करने के लिए कहा, तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब आरोपियों का विरोध किया, तो शमीम ने अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया, जो अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोप है कि इस हमले में सोहेल, तरमीना और नज्जर के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गए। पुलिस ने पहुंचकर झगड़ा कराया शांत पीड़ित मुश्ताक ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी अपनी छतों पर चढ़ गए और उनके ऊपर जमकर पत्थर किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुश्ताक ने बताया कि गांव में रास्ते से कब्जा हटाने के लिए 1 महीने से लगातार पंचायतें हो रही है। बिरादरी ने मामला निपटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उक्त आरोपियों ने कब्जा खाली नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने अब पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।