AAP नेता को गाड़ी से उड़ाया, VIDEO:बाइक सहित हवा में उछला, भागने पर सिर में हथौड़ा मारा; सिरसा में बीच सड़क पीटा

Spread the love

हरियाणा के सिरसा में कार सवार बदमाशों ने AAP नेता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरजीत बाइक सहित कई फीट हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे। उनकी पगड़ी भी सड़क पर ही गिर गई। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। एक हमलावर ने गाड़ी से हथोड़ा निकालकर सुरजीत पर ताबड़तोड़ कई वार किए। दो अन्य हमलावरों ने जमकर लाठियां बरसाईं। सुरजीत जान बचाने के लिए जैसे ही सड़क पर दौड़ा, आरोपियों ने फिर हमला किया। आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। हमले में सुरजीत के सिर, हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई है। एक पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। गांव लौटते समय हमला हुआ आप नेता सुरजीत सिंह बेगू 21 अप्रैल को सिरसा आए थे। रात करीब 9 बजे वापस शाहपुर बेगू गांव लौटते समय नोहर रोड पर कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद उन पर लाठी- डंडों से हमला किया गया। सुरजीत ने बताया कि वह हमला करने वालों को नहीं जानते। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वीडियो में भी आरोपियों के चेहरे दिख रहे हैं। अगर, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो जल्द ही पार्टी से इस बारे में बात करेंगे। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…. कार से बाइक में मारी टक्कर इस घटना से जुड़ी करीब डेढ़ मिनट की सीसीटीवी फुजेट भी सामने आई है। जिसमें आप नेता सुरजीत सिंह अपनी साइड में बाइक पर चल रहे हैं। पीछे से तेज रफ्तार में एक ऑल्टो कार आती है और अचानक से बाइक को जोरदार टक्कर मारती है। पैर- पीठ पर डंडे बरसाए टक्कर लगते ही सुरजीत कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिरते हैं। हमलावरों को गाड़ी से नीचे उतरता देख सुरजीत भागने की कोशिश करने लगता है। उसकी पगड़ी भी सड़क पर ही गिर जाती है। इसके बाद एक हमलावर हथौड़े से हमला करना शुरू कर देता है। सुरजीत उसे पकड़ने की कोशिश भी करता है, मगर अन्य दोनों आरोपी उनके पांव और पीठ पर डंडे बरसाते रहते हैं। लड़खड़ाते हुए रोड पर गिरा सुरजीत लड़खड़ाते हुए भागने की कोशिश करने लगता है, लेकिन हमलाकर फिर लाठी बरसानी शुरू कर देते हैं। हमला होते आसपास कुछ लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं। भीड़ बढ़ती देख आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने ही सुरजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। 5 साल से AAP से जुड़े सुरजीत सुरजीत सिंह बेगू आम आदमी पार्टी में किसान विंग के जिला प्रधान है। करीब पांच सालों से पार्टी से जुड़े हुए हैं। गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करते हैं। सुरजीत को अस्पताल प्रशासन ने इलाज के बाद अब छुट्टी दे दी है। थाना प्रभारी बोले- सीसीटीवी से जांच कर रहे मामले में सदर थाना प्रभारी शिवम का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घायल के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।