Uttarakhand Weather: देहरादून में लू का रेड अलर्ट, तो वहीं पहाड़ों में बारिश और हवाएं दिलाएगी राहत, जानें IMD का अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update 27 April: उत्तराखंड में गर्मी का सितम जारी है. जहां राजधानी देहरादून समेत तमाम मैदानी इलाके भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में हैं, वहीं प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. दूसरी ओर, पौड़ी और टिहरी जैसे पहाड़ी जिलों में चिलचिलाती धूप और सूखे मौसम ने जंगलों की आग का खतरा बढ़ा दिया है. राहत की उम्मीद अब 28 अप्रैल से है, जब पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी और मैदानों में तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा. इस मौसमी उथल-पुथल के बीच स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक को लेकर भी चेतावनी जारी की है. जानिए अगले चार दिनों तक आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा और इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए विशेषज्ञों ने क्या खास सलाह दी है.