Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में बारिश का कहर, देहरादून में 12 घंटे से बिजली नहीं, आज भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, यहां स्कूल बंद

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम लगातार बदला हुआ है. कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है. ठंडी हवाओं से तापमान गिरा है. खराब मौसम के चलते कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं. 2 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. देहरादून में 12 घंटे से बिजली गुल है.