जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि ट्रायल्स होने से स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने के साथ–साथ प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा पर भी काम किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग के ट्रायल रविवार तक चलेंगे, जबकि क्याकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू होंगे।
एडवेंचर एक्सपर्ट अजय कंडारी ने बताया कि आगामी फेस्टिवल के दौरान नेशनल लेवल मेगा पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नयारघाटी अपनी प्राकृतिक बनावट के कारण पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श स्थल है। पहले दिन हुए ट्रायल में हिमालयन एयरोस्पोर्ट्स टीम के विक्रम नेगी, राहुल, सुनील, अमन और स्थानीय पायलट सपना रावत शामिल रहे।
