नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गांव गुजर नंगला के पास एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। कोहरा और तेज रफ्तार हादसे की वजह पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। ट्रक ने अचानक से साइड दबा दी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब सवा सात बजे हाईवे पर कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक से साइड दबा दी। जिसके कारण ओवरटेक कर रही प्राइवेट बस लेफ्ट साइड से टकरा गई। ट्रक बस को चीरता हुआ आगे निकल गया। इससे एक तेज आवाज भी हुई। जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला हादसे के बाद ड्राइवर ने बस रोकी। हादसे में बस के लेफ्ट साइड में बैठे करीब 10 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम और एम्बुलेंस को कॉल की गई। अल आफिया अस्पताल में चल रहा इलाज कुछ देर में ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अल आफिया अस्पताल मांडी गखेड़ा समेत आसपास के अस्पतालों में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृत लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बालाजी से दिल्ली जा रही थी बस यह बस राजस्थान के बालाजी से दिल्ली जा रही थी। 55 नंबर पुलिया के पास बस पहुंची तो यह हादसा हो गया। यहां पर ढलान है और मोड है। इसलिए बस और ट्रक बेकाबू हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ट्रक ड्राइवर फरार फिरोजपुर सदर थाने के एसएचओ सुभाष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दो लोगों की मौत हुई है। शवों को मांडीखेड़ी अल आफिया अस्पताल में भिजवा दिया है। घायलों की डिटेल ली जा रही है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। उसकी तलाश की जाएगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर, दो की मौत:गुजर नंगला के पास हादसा, राजस्थान के बालाजी से दिल्ली जा रही थी
