अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार

two-inter-district-smugglers-arrested-in-hamirpur
Spread the love

कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए आराेपिताें में हरियाणा के ग्राम देवली निवासी बदना पुत्र नीतू और फतेहपुर बिलाेच निवासी सीमा हैं। दोनों लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। पूछताछ में सीमा ने स्वीकारा कि पुलिस काे बरामद हार उसने करीब चार दिन पहले बांदा बस स्टैंड के पास एक महिला के गले से चोरी किया था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित नीतू के खिलाफ दिल्ली में वर्ष 2021 का एक आपराधिक मुकदमा पहले से दर्ज हैं। वहीं, आरोपित सीमा के खिलाफ बलरामपुर और गोंडा जिलों में चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों एक अंतरजनपदीय आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया है।