दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 8 फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादस हो गया। एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक वकील की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक वकील जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। आमने सामने टकराई दो गाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 पर दोनों गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर हुई है। दोनों की स्पीड़ काफी ज्यादा थी इसलिए दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार सफेद रंग कोरोला एल्टिस टोयोटा कार और एक इनोवा कार की आमने- सामने की भिडंत हो गई। तेज स्पीड़ में टक्कर होने के कारण सफेद रंग कोरोला एल्टिस कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस एक्सीडेंट में दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वकील की मौत इस हादसे में सफेद रंग कोरोला एल्टिस टोयोटा कार में सवार एक वकील की मौत हो गई। मृतक का नाम कुलदीप सिंह भाटी बताया जा रहा है। जो बल्लभगढ़ के सेक्टर 7 डी का रहने वाला है। इनोवा कार में घायल को युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। जयपुर की तरफ जा रही थी इनोवा स्थानीय लोगों के मुताबिक इनोवा दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। इनोवा कार में एक युवक सहित एक युवती सवार थी। एक्सीडेंट में इनोवा चला रहा युवक गाड़ी में फस गया। जिसको जैसे-तैसे करके कार से बाहर निकाला गया। युवक को घायल हालात में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बोली जांच की जा रही हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के कर्मचारियों का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया जा रहा है। जांच के बाद पता चल पायेगा कि गलती किसकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दो कार टकराई:हादसे में वकील की मौत, इनोवा चालक हुआ घायल, तेज स्पीड के चलते एक्सीडेंट हुआ
