यमुनानगर में दो बाइक सवारों की मौत:मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, काम से लौट रहा था इकलौता बेटा

Spread the love

यमुनानगर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। हादसा दामला में बीती रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। हादसे के समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक ने रात को, तो दूसरे से सुबह दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अंकित पुत्र सुखबीर निवासी जगूड़ी और 40 वर्षीय धर्म निवासी वैशाली जिला बिहार के रूप में हुई है। फूड डिलीवरी का काम करता था जगूड़ी के सतपाल ने बताया कि उसका भतीजा अंकित यमुनानगर में फूड डिलीवरी का काम करता था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम निपटाकर बाइक पर घर लौट रहा था। उन्हें करीब 9 बजे अंकित के फोन से किसी अनजान व्यक्ति की कॉल आई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि दो बाइकों में टक्कर हुई है, जिससे दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। बहन की शादी की चल रही थी बात सतपाल ने बताया अंकित के पिता सुखबीर गांव में ही टेलर का काम करते हैं। अंकित की बड़ी बहन भी है, जिसकी इन दिनों घर पर शादी की बातचीत चल रही थी। ऐसे माहौल में अंकित की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर हादसे का शिकार हुए बिहार के जिला वैशाली निवासी धर्म तीन बच्चों का पिता था और प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। पिछले करीब 20 साल से वह दामला में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। धर्म के भाई उदय ने बताया कि उसका भतीजा पिछले करीब एक हफ्ते से बीमारी के चलते बस अड्‌डे के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट है। भतीजे से मिलकर लौटते समय हादसा बुधवार की रात धर्म भतीजे से अस्पताल में मिलकर दामला अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह दामला में पहुंचा सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर हो गई। एक जानकार ने मौके पर धर्म को पहचान लिया और उन्हें घर पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही वे माैके पर पहुंचे, तो तब तक धर्म को डायल 112 द्वारा अस्पताल पहुंचा दिया गया। अस्पताल पहुंचकर देखा कि धर्म की हालत गंभीर बनी हुई थी। सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान धर्म ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।