थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम ने शनिवार को नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट क्षेत्र में चैकिंग व सत्यापन के दौरान छदम वेशधारी 02 बाबाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों सार्वजनिक स्थान पर स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों सनातन गिरी (62वर्ष) पुत्र हरन गिरी व उत्तम पासवान पुत्र बनारसी पासवान दोनों निवासी चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 172(2) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है
