शिव भक्तों व कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर आज होगा मंथन
प्रयागराज, 04 जुलाई (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में श्रावण मास शुरू होते ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक 11 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इस दौरान शिव भक्तों व कांवड़ियों की सुरक्षा कैसे की जाएगी इस पर शुक्रवार शाम मंथन किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र ने दी।
उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक श्रावण मास के पहले दिन से शुरू होगा और 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान प्रयागराज सहित विभिन्न घाटो से पतित पावनी मां गंगा का जल भरने के लिए प्रयागराज के अतिरिक्त प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, भदोही, सुल्तानपुर सहित अन्य जनपदों से शिवभक्त पहुंचेगे। उनकी सुरक्षा एवं आवागमन को लेकर विभिन्न विभागों एवं कांवड़ियों के पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एक अहम बैठक होगी। बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी।
—————
