मोटर मिस्त्री की हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

Spread the love

शनिवार को मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एनएच-20 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण घंटों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं ।यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग “हत्यारों की गिरफ्तारी करो, न्याय दो” जैसे नारे लगाते रहे।

परिजनों का आरोप है कि संजय कुमार उर्फ छोटू से लंबे समय से रंगदारी मांगी जा रही थी। धमकी की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती और उदासीन रवैये ने ही इस घटना को जन्म दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।