बीमारी से तंग आकर पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने किया सुसाइड:जहरीला पदार्थ निगला, कुरुक्षेत्र में इलाज के दौरान मौत; करनाल का रहने वाला

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। स्टूडेंट की शुगर की बीमारी से तंग था। उसने कल दोपहर में घर से बाहर आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सरकारी और फिर कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 साल के तनुज पाल निवासी निगदु जिला करनाल के रूप में हुई है। तनुज पाल नीलोखेड़ी पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने तनुज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया। बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। शुगर की बीमारी से परेशान था तनुज पुलिस के मुताबिक, कल दोपहर करीब 12 बजे तनुज पाल अपने घर पर मौजूद था। कुछ देर बाद घर से बाहर अपने बाड़े में चला गया था। करीब दो घंटे बाद लौटा तो उसने पानी पिया। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। उसकी हालत बिगड़ती देख परिवार उसे तुरंत CHC निगदु लेकर पहुंचा। परिजनों ने बेटे को प्राइवेट अस्पताल लेकर आए यहां तनुज पाल की हालत गंभीर होने पर उसे परिवार कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल लेकर आया। यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान तनुज पाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 5 साल से बीमारी से जूझ रहा था परिवार के मुताबिक, तनुज पाल करीब 5 साल से शुगर की बीमारी से जूझ रहा था। उसकी शुगर काफी ज्यादा बढ़ गई थी। उसका अलग-अलग अस्पताल में इलाज भी करवाया गया। तनुज को बार-बार इंसुलिन के इंजेक्शन लग रहे थे। इससे तनुज काफी कमजोर हो गया था। इस बीमारी के कारण मानसिक तनाव में था। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा थाना निगदु में कार्यरत जांच अधिकारी SI पवन कुमार ने बताया कि परिवार को किसी पर कोई शक नहीं है। बीमारी के कारण तनुज पाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।