कैथल जिले में कुरुक्षेत्र रोड पर नेशनल हाईवे 152 के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में चिरंजीव कॉलोनी के 74 वर्षीय देवराज, उसकी पत्नी 72 वर्षीय उषा व 45 वर्षीय बेटा सचिन शामिल हैं। वे शाहाबाद से कैथल की ओर आ रहे थे। जैसे ही नेशनल हाईवे 152 के नजदीक पहुंचे, तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल से लौट रहे थे सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि चिरंजीव कॉलोनी के देवराज का शाहाबाद के एक अस्पताल से किसी बीमारी का इलाज चल रहा था और वे इलाज करवा कर शाहाबाद से कैथल लौट रहे थे। देर रात को यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
कैथल सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत:शाहाबाद के अस्पताल से लौट रहे थे, मृतकों में दंपती और बेटा शामिल
