बहुत मार रहे हैं.. 2:50 बजे मां को आखिरी कॉल:नोएडा में जलती चिता से मोनिका का शव निकाला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मौत का राज खोलेगी

Spread the love

‘बेटी मोनिका ने दोपहर करीब 2:50 बजे फोन किया था। कह रही थी पति और ससुराल वाले मुझे मार रहे हैं। प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। बेटी रोते हुए कह रही थी बचा लो। बेटी के ससुरालियो ने लाश जलाने की भी कोशिश की। पुलिस पहुंची तो भाग खड़े हुए। ‘ ये कहना है मेरठ की रहने वाली मोनिका की मां रेनू नागर का। रेनू नागर की बेटी ने ग्रेटर नोएडा में 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। 7 मई को उसकी मौत हो गई। मोनिका के मायके वालों का आरोप है कि पति ने प्रॉपर्टी के लिए मोनिका की हत्या कर दी। शव जलाने का प्रयास किया। घटना गुरुवार शाम की दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव की है। जला चुके थे चिता, पुलिस पहुंची तो भाग खड़े हुए मोनिका की मां रेनू नागर का कहना है कि बेटी का फोन कटते ही मैंने अपनी बड़ी बेटी और भांजे को जानकारी दी। बड़ी बेटी खुशी अपने भांजे विवेक चौधरी के साथ घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंची। लेकिन बेटी के सुसराल पक्ष ने सबूत मिटाने के लिए लाश फॉर्च्युनर से बोडाकी मेट्रो स्टेशन के पीछे ले गए। वहां चिता तैयार की और लाश को जलाने का प्रयास किया। पुलिस की भनक लगते ही सभी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जलती चिता से मोनिका के शव को बाहर निकाला। आग बुझाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव काफी जल चुका था। फॉर्च्युनर पर लिखा धर्मपाल सिंह चौधरी रेनू के भांजे विवेक चौधरी ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे तो अनुज चौहान, उसके पिता, भाई और अन्य लोग मोनिका को गाड़ी में ले जा रहे थे। विवेक के अनुसार, उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। फॉर्च्युनर के शीशे पर धर्मपाल सिंह चौधरी लिखा था। गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास आरोपियों की गाड़ी को रोका, लेकिन पकड़ने की कोशिश करने पर ये लोग टक्कर मारकर फरार हो गए। अब पढ़िए पूरा मामला…
मेरठ निवासी रेनू नागर पहले ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहती थीं। वहीं पर ही अनुज चौहान ने मोनिका (22) को देखा और 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। मोनिका के पिता महाराज सिंह नागर किसान थे, जिनकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। रेनू नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनुज ने बेटी को प्यार में फंसाया। इसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। मेरी बेटी के नाम दुजाना और बरौला गांव में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी है। अनुज चौहान और उसके पिता हरेंद्र फाइनेंस का काम करते हैं। अनुज चौहान और उसके परिवार वाले बेटी पर प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा। शव इतना जल चुका था कि उससे ये पता लगा पाना मुश्किल था कि मौत कैसे हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही से सगाई टूटने पर योगी को धमकी दी:कहा- बम से उड़ा दूंगा; लड़की के इंजीनियर भाई को फंसाना चाहता था महिला सिपाही से सगाई टूटने पर शाहजहांपुर के युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। मंगेतर के इंजीनियर भाई को फंसाने के लिए उसने वॉट्सएप और फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट किया। आरोपी ने धमकी के साथ सिपाही के भाई का नंबर टैग कर दिया। प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितेश कटियार की शादी मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए महिला सिपाही से तय हुई थी। 2022 बैच की सिपाही वर्तमान में मऊ जिले में पोस्टेड है। पिता काशी राम चौरसिया प्रयागराज के मऊआइमा में रहते हैं। सगाई काशी राम के साले अशोक चौरसिया के गाजियाबाद वाले घर में हुई। पढ़ें पूरी खबर