हरियाणा में आज रात से आंधी चलेगी:7 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना, सिरसा में पारा 39.4 डिग्री पहुंचा

Spread the love

हरियाणा में आज (रविवार) रात से मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पूर्व इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी चल सकती है। प्रदेश में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। वहीं तापमान की बात करें तो हरियाणा में दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सिरसा पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया है। करनाल, यमुनानगर और पानीपत को छोड़कर सभी जिलों में तापमान लगभग 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुग्राम में तापमान 36 डिग्री के आसपास चल रहा है जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। एक्सपर्ट बोले-13 तक खराब रहेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 10 मई रात को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज- चमक के साथ राज्य में कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…