सोनीपत में फार्म हाउस संचालक और महिला के सुसाइड केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। महिला दिलशान के परिजनों का कहना है कि संचालक सुमेश उसे अपनी गाड़ी में लेने आया था। दिलशान फार्म हाउस में कुछ काम होने की बात कहकर उसके साथ गई थी। उसने कहा था कि अगर वह रात तक वापस घर नहीं लौटी, तो सुबह तक आ जाएगी। अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिलशान एक ब्लैक कार में बैठती हुई नजर आ रही है। परिजनों के अनुसार, दिलशान घर खर्च चलाने के लिए ही फार्म हाउस में काम करती थी। उसका पति मोनू शराब का आदी है और कई बार महीनों तक घर नहीं आता है। पत्नी की मौत के बाद भी मोनू शुक्रवार रात तक घर नहीं आया। जानिए, महिला के परिजनों ने क्या कहा… सीसीटीवी में घर से निकलती दिखी दिलशान दिलशान के घर से निकलने की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दिलशान गुरुवार सुबह 6:59 बजे बैयांपुर गांव स्थित घर से निकलती हुई दिखाई दे रही है। ठीक 7:01 मिनट पर एक काले रंग की गाड़ी उसे लेने के लिए पहुंचती है। दिलशान उस गाड़ी में बैठकर चली जाती है। महिला के परिवार के अनुसार, ये गाड़ी सुमेश की ही है। वही उसे लेने आया था। गाड़ी में 2 अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थीं। दोनों की मुलाकात पर क्या बोले परिजन अस्पताल में दोनों पक्षों का विवाद हुआ शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल परिसर में ही दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सुमेश के बेटे ने आरोप लगाया कि पिता ही दिलशान के घर का खर्च उठाते थे। पत्नी 8 साल से अलग रह रही सुमेश की पत्नी पिछले 7-8 साल से उससे अलग रह रही है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच तबसे कोई संपर्क नहीं हुआ। जनवरी में हुई बड़े बेटे की शादी में भी पत्नी शामिल नहीं हुई। वहीं कुछ ही दिन पहले सुमेश के पिता की मौत हुई थी। —————– यह खबर भी पढ़ें… फार्म हाउस संचालक ने प्रेमिका संग किया सुसाइड: सोनीपत में दोनों एक साथ लटके मिले; पास में शराब की बोतल और सिगरेट मिलीं सोनीपत में फार्म हाउस संचालक ने एक महिला के साथ सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गेस्ट हाउस में फंदे पर लटके मिले। घटना का शुक्रवार सुबह उस समय पता चला जब फार्म हाउस संचालक का बेटा पहुंचा। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। (पूरी खबर पढ़ें)
महिला को गाड़ी में फार्म हाउस लेकर गया था संचालक,VIDEO:बेटा बोला- लेडी का घर खर्च उठाते थे पिता; पति 10 दिन से लापता
