जहां सूरज की किरणें खुद करती है भगवान का अभिषेक! उत्तराखंड का रहस्यमयी मंदिर

Spread the love

Surya Mandir Katarmal Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित कटारमल सूर्य मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह प्राचीन भारतीय वास्तुकला, खगोल विज्ञान और संस्कृति का भी शानदार उदाहरण है. हिमालय की गोद में बसा यह मंदिर अपनी दिव्यता, ऐतिहासिक विरासत और अद्भुत सूर्य किरणों की घटना के लिए देशभर में जाना जाता है.