पहाड़ों पर जागर विधि से पूजा कर देवता को किया जाता है प्रसन्न, डंगरिया के शरीर में आकर समस्याओं का करते हैं समाधान

Spread the love

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों खासकर बागेश्वर में देवता पूजा लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है. यहां पूजा केवल मंदिर तक सीमित नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था का उत्सव होती है. सबसे प्रमुख विधि जागर है, जिसमें जगरिया ढोल-दमाऊ बजाकर देवताओं की गाथाएं गाता है. मान्यता है कि इस दौरान देवता डंगरिया के शरीर में अवतरित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान बताते हैं.