भूस्खलन प्रभावित तीन परिवारों के स्थाई विस्थापन काे भूमि की चयनित

Spread the love

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक के द्वारा विस्थापन हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी। इसी के आधार पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सत्यापन टीम ग्राम बजून पहुँची और चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और तीनों प्रभावित परिवार भी मौजूद रहे।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा चयनित भूमि को उपयुक्त बताया और इस पर सहमति व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी नेगी ने बताया कि निरीक्षण उपरांत चयनित भूमि संबंधी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि विस्थापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। निरीक्षण में लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार, सिंचाई विभाग के अभियंता डीके सिंह, भूवैज्ञानिक कामिनी, राजस्व विभाग की टीम, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा प्रभावित परिवारों के सदस्य भी सम्मिलित रहे।