हिमाचल प्रदेश में ताबो 24 घंटे में सबसे सर्द रहा, यहां का तापमान माइनस 2.6° रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, मध्य और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में कोहरे के वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई से आई फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी, जिसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे भागलपुर के साबौर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, राजस्थान में मौसम विभाग ने 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होने की आशंका जताई है। इसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। राज्यों से मौसम की 4 तस्वीरें 19 जनवरी का मौसम देखें राज्यों के मौसम का हाल… बिहार: 18 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट, 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा बरकरार है। मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे ठंडा सबौर (भागलपुर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी, 6 जिलों में कोहरा छाया उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में आज घना कोहरा, अमृतसर में सबसे कम 4.4 डिग्री तापमान, 24 घंटों में सड़क हादसों में 6 की मौत पंजाब में 22 जनवरी तक सुबह और रात के समय घनी धुंध रहने का अनुमान जताया गया है। अमृतसर का तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 6 जिलों में घना कोहरा छाएगा। इसका असर जालंधर में देखने को मिला। यहां देर रात करीब 9 बजे ही घना कोहरा छाने से डीएवी कॉलेज के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंदे नाले में जा गिरी। वहीं, शनिवार को कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में गुजरात की लेडी कॉन्स्टेबल सहित छह लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कम हुआ ठंड का असर हरियाणा में मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव और हवा बदलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में बीते दिन के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवा रुकी, जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों में, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदेश को सूखे जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में ताबो सबसे सर्द रहा। यहां का तापमान -2.6 रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ से 6 चक्कर लगाकर UAE की फ्लाइट लौटी:यूपी में कोहरे से 15 हादसे; शीतलहर से कांपे लोग, पारा 3.5°C यूपी में रविवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया है। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक रह गई है। विजिबिलिटी कम होने से रेलवे और हवाई सफर बुरी तरह प्रभावित है। गोरखपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ एयरपोर्ट्स पर रसअल खैमा UAE से लखनऊ आई फ्लाइट आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही। लैंडिंग की इजाजत न मिलने पर इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: उत्तर-मध्य क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट, अंबिकापुर में 4.7°C पहुंचा पारा छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल में टेम्परेचर माइनस 2.6°, उत्तराखंड में बर्फबारी:यूपी में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम; बिहार के 15 जिलों में तापमान 10° से नीचे
