इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर गरमा गया है। राजा की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका कोर्ट ने तीसरा बार खारिज कर दी है। राजा के भाई विपिन ने इस बात की पुष्टि की है कि सोनम की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज हो चुकी है। इसके पहले भी दो बार सोनम की जमानत याचिका लगी थी। बता दें, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी शिलांग जेल में बंद हैं। राजा के भाई विपिन रघुवंशी सहित सोनम की सहेलियों के भी बयान हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही लगाई थी जमानत याचिका
शिलॉन्ग जेल में बंद सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका कुछ दिन पहले ही शिलॉन्ग कोर्ट में लगी थी। विपिन ने बताया कि 17 या 18 दिसंबर को सोनम की जमानत याचिका कोर्ट में लगी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि, इस मामले में उनकी वकील से पूरी बात नहीं हो पाई है। वकील के साथ ही अन्य लोगों से भी जानकारी ले रहे हैं। विपिन का कहना है कि जमानत याचिका में सोनम ने शादी से खुश होने और राज और उसके रिश्ते को भाई-बहन का बताया था। मगर विपिन ने इसे लेकर कई सवाल उठाए थे। पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर रही सोनम
विपिन का कहना है कि सोनम पुलिस और कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अगर वह शादी से खुश थी तो राजा को मारने की प्लानिंग क्यों की? वह राज के साथ भाई-बहन का रिश्ता बता रही थी तो हत्या के बाद वह उसके घर पर क्यों गई? इंदौर में फ्लैट पर क्यों रुकी? इसके अलावा भी विपिन ने सोनम को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। विपिन का कहना है कि उन्हें कोर्ट से पूरी उम्मीद है कि उसके भाई राजा को न्याय मिलेगा और आरोपियों को कड़ी से कड़ी समाज मिलेगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें…
राजा हत्याकांड में सोनम का दावा-‘मैं शादी से खुश थी’
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मामले की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम की जमानत याचिका शिलॉन्ग कोर्ट में दायर किए जाने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी सोनम के भाई गोविंद ने दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
जेल में ही रहेगी सोनम; ’हनीमून मर्डर’ में जमानत खारिज:राजा का भाई बोला- कोर्ट को गुमराह कर रही
